Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

क्षत्रिय समाज ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी श्रद्धांजलि, बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा

2 min read
Text Size:

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से राजपूत समाज में भारी आक्रोश है, राजस्थान सहित पूरे देश में इस जघन्य हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए, ग्वालियर में भी धरना प्रदर्शन किया गया, अब राजस्थान सरकार द्वारा सभी मांगे मान लिए जाने के बाद धरना समाप्ति की घोषणा के बाद ग्वालियर में भी गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि दी गई ।

फूलबाग चौराहे के पास आयोजित की श्रद्धांजलि सभा 

क्षत्रिय समाज के लोगों ने ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि दी, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सजातीय लोग शामिल हुए, लोगों ने गोगामेड़ी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये और उन्हें नमन किया , समाज के नेताओं ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी वीर थे उनकी हत्या कायरों ने की है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल सिंह तोमर ने कहा कि हत्यारों में घर में घुसकर एक शेर को कायरता के साथ मारा है इनकी शीघ्र गिरफ्तारी होना चाहिए, पूरे देश का का क्षत्रिय समाज तीन दिन से जयपुर में था , अब चूँकि ज्यदतम मांगे मन ली गई है तो सुखदेव सिंह जी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, ग्वालियर के जो लोग वहां नहीं पहुँच सके उनके लिए यहाँ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है , उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा ये हमारा संकल्प है।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply