केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा “हमें पूरा भरोसा है कि कल की गिनती में…बीजेपी मप्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी”

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 ग्वालियर- केंद्रीय मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कहा कि “हमें पूरा भरोसा है कि कल की गिनती में…बीजेपी मप्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आइए 24 घंटे इंतजार करें, नतीजे हमारे सामने होंगे।” सिंधिया ने यह भरोसा ग्वालियर में मीडिया कर्मियों से बातचीत में जताया। हालांकि वे छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुद्दे पर बोले कि 24 घंटे इंतजार किजिए। इसके बाद सभी परिणाम सामने होंगे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ग्वालियर आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी ग्वालियर आए। उन्होंने भी भाजपा की सरकार बनाने की बात को कहा। लेकिन वे पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल को टाल गए और केवल भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद कहकर निकल गए। इस संबंध में उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दतिया गए ओर वहां पर पीतांबरा माई के दर्शन कर भाजपा सरकार बनवाने को लेकर प्रार्थना की।

Views Today: 2

Total Views: 146

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!