Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

इंसानियत शर्मसार! जबलपुर में 3 साल की बच्ची को अस्पताल में लावारिस छोड़ गए मां-बाप

1 min read
Text Size:

 जबलपुर- शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। जहाँ 3 साल की बच्ची को उसके मां-बाप लावारिस हालत में जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। वहां मौजूद कर्मचारियों के द्वारा पूरे मामले की सूचना गरीब नवाज कमेटी को दी गई। जिसके बाद गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली अपनी टीम के साथ पहुंचे और बच्ची के परिजनों की तलाश में हर वार्ड में जाकर देखा। बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल पाया।

यह है मामला

इनायत अली ने बताया कि बच्ची की आंख में कुछ परेशानी है जिससे वह देख नहीं पा रही है। आसपास मौजूद लोगों से भी बच्ची के बारे में पूछताछ की गई पर किसी को बच्ची के बारे में जानकारी नहीं है। सूचना चाइल्ड केयर और ओमती थाने में भी दी गई।

पुलिस का कहना है कि बच्ची को लावारिस अवस्था में जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम वार्ड में किसी के द्वारा छोड़ा गया है जहां चाइल्ड केयर को पूरे मामले की सूचना दी गई है। बच्ची के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया जाएगा।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply