Skip to content
Thursday, 5 November 2026
राष्ट्रीय

मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम की तिथि बदली

1 min read
Text Size:

 

नई दिल्ली। इलेक्शन कमिशन ऑफ़ इंडिया ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ घोषित नहीं होंगे। यहां के लोगों की लगातार मांग पर चुनाव आयोग ने रिजल्ट निकलने की तारीख तीन दिसंबर से बदलकर चार दिसंबर को करने का ऐलान किया है।

 

इलेक्शन कमिशन ने कहा कि हमें इस मामले को लेकर कई आवेदन मिले थे, जिसमें कहा गया था कि वहां के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व होता है। बता दें कि यह मांग मतदान से पहले ही मांग हो रही थी। हमेशा एक दूसरे पर निशाना साधने वाली सभी पार्टियां इसे मुद्दे को लेकर एक नजर आई थीं।

 

मिजोरम के सभी दल इसे लेकर मांग कर रहे थे उनका कहना था कि वाले रविवार ईसाइयों का पवित्र दिन होता है और यह ईसाई बहुल राज्य है। वहीं राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply