Skip to content
Thursday, 5 November 2026
राष्ट्रीय

51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, इन सरकारी विभागों में हुई भर्ती

2 min read
PM Cares for Children Scheme: PM मोदी की बेसहारा बच्चों को सौगात, हर महीने मिलेगा 4000 ₹ स्टाइपेंड; 23 साल की उम्र में मिलेंगे 10 लाख
Text Size:

एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 51000 से ज्यादा युवाओं को अलग-अलग विभागों में मिली नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे और अलग-अलग जगह नियुक्त हुए युवाओं को संबोधित भी करेंगे। देश में अब तक कई बार रोजगार मेले का आयोजन किया जा चुका है और लाखों कर्मियों को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए हैं।

इन विभागों में हुई भर्ती

बता दें कि नवनियुक्त कर्मचारियों को गृह, राजस्व, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा और परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाएं, श्रम और रोजगार जैसे विभागों में शामिल किया जाने वाला है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रोजगार मेले का देश के 37 स्थानों पर आयोजन किया जाने वाला है। इस मेले के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में भी भर्तियां की जा रही है।

युवाओं को ट्रेनिंग

बता दें जिन युवाओं की नियुक्ति हो रही है वह ट्रेनिंग भी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी के जरिए सब कुछ सिखाया जाएगा। इसमें 800 से ज्यादा फॉर्मेट में ई-लर्निंग कोर्स मौजूद है। रिक्रूटर इसकी मदद से आर्थिक, औद्योगिक और सोशल डेवलपमेंट को मजबूत करने के काम में अपना योगदान देने के बारे में जान सकेंगे।

रोजगार सृजन का विजन

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह रोजगार मेला प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रोजगार मेले के जरिए आने वाले समय में नौकरियों के अवसर पैदा करने की दिशा में समर्थन मिलेगा। नई नियुक्तियों से देश के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को मजबूती दी जा सकेगी। जो विकसित भारत के सपने को साकार करेगी।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply