Skip to content
Thursday, 26 November 2026
मध्य प्रदेश

हत्याकांड मामले में गोवा में बीच और होटलों की सर्चिंग करने पहुंची टीम

2 min read

इंदौर- सेवानिवृत बैंक मैनेजर कमल किशोर धामंदे और बेटी रमा की हत्या के आरोपित पुलिन की सरगर्मी से तलाश शुरू हो गई है। संयोगितागंज पुलिस की एक टीम पुलिन की गोवा में तलाश कर रही है। पुलिस ने गोवा क्राइम ब्रांच को भी जांच में शामिल कर लिया है। क्राइम ब्रांच और पुलिस का संयुक्त दल रेस्त्रां, बीच, होटलों में सर्चिंग में जुट गया है।

वसुदैव कुंटुंबकम अपार्टमेंट निवासी केके धामंदे और रमा उनके बेटे पुलिन ने मूसली से हमला कर हत्या की थी। दोनों के शव 8 नवंबर को फ्लैट में मिले थे। पुलिस पहुंचने के पूर्व आरोपित पुलिन फरार हो गया। कुछ दिनों पूर्व पुलिस को पता चला कि पुलिन गोवा (पणजी) में रूका हुआ है टीम ने जाने में देर लगा दी। तीन दिन पूर्व अफसरों ने दल को रवाना किया। यहां एसटीएफ और क्राइम ब्रांच से भी पुलिन की जानकारी साझा की गई है।

पिता के एटीएम से रुपये निकाले, दो खाते खाली हुए

पुलिन के पास पिता केके धामंदे के एसबीआइ बैंक के तीन एटीएम है। भागते ही उसने अग्रवाल नगर (सपना संगीता) से एटीएम से रुपये निकाला। इसके बाद वह बड़ौदा (गुजरात) पहुंचा और एटीएम से रुपये निकाले। पुलिस बैंक से जानकारी लेकर बड़ौदा पहुंची लेकिन पुनिल फरार हो गया।  अंतिम बार पुलिन ने गोवा में एटीएम का उपयोग किया। केके धामंदे की सिमकार्ड भी पुलिन के पास है। इस कारण पुलिस के पास मैसेज देरी से आता है। पुलिस बैंक से जानकारी लेती है तब तक पुलिन फरार हो जाता है। पुलिस के मुताबिक दो खातों में रुपये खत्म हो गए हैं।

116 Views
116 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply