आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में ताश के पत्तों के साथ 31 जुआरी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 जबलपुर- शहर के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में 31 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। जुआरी ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। छह थानों की पुलिस ने कार्रवाई कर वहां से 31 जुआरियों को दबोच लिया। मदन महल पुलिस ने स्मार्ट नाला आफिस के पास से छोटा फुहारा निवासी अमित अग्रवाल, बैदराना मोहल्ला निवासी शाहिद खान, खालिक खान, कंचनपुर निवासी सचिन शर्मा, तुलसी नगर कोतवाली निवासी अविनाश मिश्रा को गिरफ्तार कर उनसे पांच हजार 570 रुपये जब्त किए।

बेलबाग पुलिस की गुरंदी में कार्रवाई

बेलबाग पुलिस ने मछली मार्केट गुरंदी में कार्रवाई कर कदम तलैया निवासी राजेश गुजराती, रजा चौक निवासी वसीम खान, घंटाघर ओमती निवासी अजहर अली को दो हजार 110 रुपये, गोरखपुर पुलिस ने कैलाशपुरी से अनमोल और उसके दो साथियों को दो हजार 110 रुपये, बेलखेड़ा पुलिस ने रेतटीला व ग्राम लम्हेटा में कार्रवाई कर जहीर और लखन सहित पांच अन्य को 950 रुपये, शहपुरा पुलिस ने वार्ड क्रमांक दो से संजय सैनी और उसके आठ साथियों और खितौला पुलिस ने हरगढ़ा में दबिश देकर शिवकुमार व उसके तीन साथियों को 1200 रुपये व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस को देखते ही शराब तस्कर ने दौड़ लगा दी। वह अपने घर के बाहर बैठकर शराब बेच रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस पकड़ने गई थी। गुरुवार रात पुलिस पहुंची, तो आरोपित पुलिस को चकमा देकर वहां से रफूचक्कर हो गया। बेलबाग पुलिस ने बताया कि टीम ने महाराणा प्रताप चौक के पास रहने वाले प्रकाश चपटा के घर के पास दबिश दी, तो वह भाग निकला। जहां वह बैठा हुआ था, वहां 320 पाव देसी शराब रखी मिली। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

85 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!