Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

डाक्टर दंपती के घर से 20 तोला सोना और रुपये चोरी

2 min read
Text Size:

इंदौर- पाश कालोनी लोकमान्य नगर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई है। नकाबपोश बदमाश डाक्टर दंपती के घर से 20 तोला सोना और सहित ढाई लाख रुपये चुरा कर ले गए। चोर सोने-चांदी के जेवर के साथ हीरे जड़ित आभूषण, विदेशी मुद्रा और कीमती घड़ियां भी चुरा ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

एसीपी नंदनी शर्मा के मुताबिक घटना तड़के करीब 4 बजे डा. अलका लोखंडे के घर में हुई। डाक्टर ने पुलिस को बताया घर में पति डा. अतुल लोखंडे भी थे। पानी पीने के लिए उठी तो दूसरे बेडरूम की सभी लाइटें चालू थीं। शक होने पर रूम में गई तो अलमारी खुली दिखी।

सोने-चांदी के आभूषणों (मंगलसूत्र, टाप्स, अंगूठी, कड़े, चेन, पेंडल) के डिब्बे बिखरे हुए थे। डाक्टर के मुताबिक अलमारी का दरवाजा शायद चाबी से खोला गया था। लाकर किसी औजार से तोड़ा था। पति डा. अतुल लोखंडे को उठाया और कालोनी के पदाधिकारियों को खबर की। रहवासी भी पहुंचे। लोगों ने बताया कि बदमाशों ने चार अन्य मकानों को निशाना बनाया है। बदमाश घरों में घुसे लेकिन चोरी करने में असफल रहे।
डा. लोखंडे के पड़ोसी वैभव ठाकुर के घर का ताला तोड़ा और दीवार कूद कर पोर्च में घुसे। आरोपितों ने औजार से खिड़की की ग्रिल उखाड़ी और घर में घुस गए। चोरी करने के बाद बदमाश पिछले दरवाजे से फरार भी हो गए।
रेलवे पटरी की तरफ जाते दिखे नकाबपोश बदमाश
एसआइ देवेंद्र मिश्रा के मुताबिक जिस गली में घटना हुई, वहां गार्ड नहीं था। एक गार्ड ने बताया कुछ लोगों को संदिग्ध अवस्था में जाते देखा था। कालोनी के पदाधिकारियों को खबर भी की लेकिन किसी ने चोरी की शिकायत नहीं की तो सो गए। घटना के बाद अधिकारियों ने एफएसएल अफसरों को बुलाया।
खंगाले तो नकाबपोश चार बदमाश विजय पैलेस, दयानंद नगर और रेलवे पटरी की तरफ जाते हुए नजर आए। आरोपित पैदल जा रहे थे। पुलिस सुदामा नगर, प्रजापत नगर, आकाश नगर के उन बदमाशों से पूछताछ कर रही है, चोरी में शामिल रहे हैं।
109 Views
What do you think?

Leave a Reply