Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी के एजेंट ने भाजपा कार्यकर्ता पर लगाये मारपीट के आरोप

1 min read
Text Size:

ग्वालियर- मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी लाइन दिखाई दे रही हैं, जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है, पार्टी प्रत्याशी स्वयं वोट डाल रहे हैं और मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे भी लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा सीट जिले की हॉट सीटों में से एक है यहाँ से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी हैं वहीँ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, ही ग्वालियर विधानसभा में मतदान के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है।

प्रत्याशियों ने एक दूसरे की हार की बौखलाहट कहा 

इस बीच पोलिंग बूथ क्रमांक 281,280 पर एक मारपीट की शिकायत सामने आई है, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के एजेंट ने भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थक पर सबके सामने मारपीट करने के आरोप लगाए है। सुनील शर्मा ने कहा कि वे एसपी से शिकायत कर रहे हैं उन्होंने इसे भाजपा की हार की बौखलाहट कहा तो ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने भी कांग्रेस पर हार की बौखलाहट का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि ग्वालियर में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply