Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर में किया मतदान, बोले-“मैं सीएम रेस में नहीं, विकास और प्रगति की रेस में हूँ”

2 min read
Text Size:

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में एएमआई शिशु मंदिर मतदान केंद्र पर वोट डाला, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मतदाताओं में बहुत उत्साह है और हम मध्य प्रदेश में बहुमत की सरकार बना रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बहुत कुछ कहती है उन्हें उनकी सोच मुबारक, उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वे कभी सीएम रेस में नहीं रहे, ना 2013 में ना 2018 में थे और ना 2023 में हैं, उन्होंने मीडिया के सवाल पर लगभग झल्लाते हुए उन्होंने कहा कि ये पार्टी तय करेगी , हमने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा है हमारी एकता को कृपा कर कायम रहें, सिंधिया ने कहा मैंने कई बार कहा है कि मैं सीएम रेस में नहीं हूँ मैं विकास और प्रगति की रेस में हूँ , जनता के भविष्य को सुरक्षित रखने की रेस में हूँ ।

तोमर के बेटे के वायरल वीडियो को बताया कांग्रेस का षड्यंत्र 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस फरेब की राजनीति है, फर्जी वीडियो लाती है कांग्रेस का ये काम बहुत अशोभनीय है, उन्होंने कांग्रेस के 150 सीटें जीतने के दावे पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पिछले कई सालों से बहुत कुछ कहती आ रही है , उसको उसकी सोच मुबारक।

जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की 

सिंधिया ने ग्वालियर जिले के मतदाताओं से मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, उन्होंने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा उतनी हु लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी ।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply