Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

घोटालों को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कमलनाथ पर वार बोले -ये खुद भी लगे हैं और इनके भतीजे और भांजे भी

3 min read
Text Size:

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रतलाम के आलोट में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला उन्होंने यूपीए सरकार के समय हुए घोटालों की लम्बी सूची गिनाई,  मध्य प्रदेश की 15 महीने की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा यहाँ ये खुद भी लगे हैं और इनके भतीजे और भांजे भी घोटाले कर रहे हैं।

मप्र विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अब चाँद दिन शेष बचे हैं, 17 को वोटिंग होगी इसलिए सियासी पारा चढ़ा हुआ है, इसी क्रम में पार्टी के स्टार प्रचारक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, वे रतलाम के आलोट पहुंचे और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।

मप्र अब बीमारू नहीं बेमिसाल राज्य बन गया है : नड्डा 

नड्डा ने कहा कि 17 तारीख को आप जो निर्णय लेने वाले हैं, वो केवल एक विधायक बनाने के लिए नहीं बल्कि आपको अपने भविष्य का निर्णय लेना है। मुझे खुशी है कि मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, बल्कि बेमिसाल राज्य बन गया है और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नीति परिवर्तन और जमीन पर काम करके हमारी भाजपा सरकार ने यहां भरपूर काम किया है।

नड्डा बोले- कांग्रेस को पहचान लो ये भेष बदलकर आते हैं  

कांग्रेस पर हमला करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आप कांग्रेस को पहचान लीजिए, ये नए नए भेष में आते हैं। कांग्रेस का मतलब है – भ्रष्टाचार, अनाचार, व्यभिचार, विकास विहीन समाज, विनाशकारी नीति और परिवारवाद। जबकि भाजपा का मतलब है – विकास, तरक्की, लोगों की सरकार, हितकारी सरकार।

कांग्रेस का मॉडल, लापता मॉडल 

उन्होंने कहा – कांग्रेस का एक मॉडल है- वो है लापता मॉडल। इनके समय में सड़क लापता, बिजली लापता, आवास योजना लापता, घर-घर पानी लापता और विकास तो पूरी तरह लापता। इन्होंने अपने 15 महीने की सरकार में शिवराज सरकार की संबल योजना को रोक दिया था।  लेकिन असंगठित मजदूरों को संबल देने की इस योजना को 600 करोड़ रुपये देकर शिवराज ने फिर से प्रारंभ किया है। गरीबों के लिए दीनदयाल अन्त्योदय रसोई बंद करवा दी अब आप उन्हें बंद कर दो, इन्हें रोक दो।

कांग्रेस ने सब योजनाओं पर ताला डाला, आप इनमें ताला लगा दो  

आदिवासी महिलाओं को 1000 रुपये देना रोक दिए, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी अब आप 17 नवंबर को कांग्रेस को बंद कर दो, नड्डा ने कहा कि कमलनाथ ने किसानों के नाम दिल्ली नहीं भेजे आप कमलनाथ और कांग्रेस को विधानसभा नहीं भेजना , फसल बीमा में पैसा रोका, आवास निर्माण रोका, जल जीवन मिशन के करोड़ों रूपए मोदी जी ने दिए कमलनाथ ने लौटा दिए।

भाजपा अध्यक्ष ने याद दिलाये यूपीए शासनकाल के घोटाले  

भ्रष्टाचार की बात करते हुए जेपी नड्डा ने यूपीए सरकार के समय ही अगस्ता वेस्ट लैंड हेलीकाप्टर घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, कोयला घोटाला यद् दिलाते हुए कांग्रेस पर तीनों लोकों में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाये उन्होंने कहा- कमलनाथ के पूर्व घर से करोड़ों रुपये निकले। इनके भांजे के घर से भ्रष्टाचार का पैसा निकला। मतलब ये खुद भी लगे हैं और इनके भतीजे और भांजे भी घोटाले कर रहे हैं।

विकास की बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2003 में यहां 60 हजार किमी पक्की सड़कें थी, जो बढ़कर 5 लाख किमी हो चुकी हैं। 2003 में यहां 5 मेडिकल कॉलेज थे, जो आज बढ़कर मोदी जी के नेतृत्व में 30 हो चुके हैं। पूरे देश का ऐसा पहला मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश में हैं, जहां छात्र-छात्राएं हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई करेंगे।  इसलिए कहता हूँ जब आप अमावस्या को जानोगे तभी पूर्णिमा को जानोगे।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply