Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल से थमेगा प्रचार, 17 नवम्‍बर को होगा मतदान

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रचार का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केन्‍द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, नरेन्‍द्र सिंह तोमर, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और पार्टी अध्‍यक्ष जे. पी. नड्डा विभिन्‍न चुनावी सभाएं और रैलियां करेंगे।

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, सचिन पायलट, पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कांग्रेस उम्‍मीदवारों के लिए रैलियां और बैठक करेंगे।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सीहोर और छतरपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और अन्‍य राजनीतिक दलों के नेता भी अपने उम्मीदवारों के लिये चुनाव प्रचार करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी और केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राज्‍य के दो दिनों के दौरे पर हैं।

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शेष 70 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवम्‍बर को होगा। चुनाव प्रचार समाप्‍त होगा।

भारतीय जनता पार्टी और केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राज्‍य के दो दिनों के दौरे पर हैं। वे राजधानी रायपुर सहित वैशाली और नवगढ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करेंगे।

दूसरी तरफ वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायपुर का चुनावी दौरा करेंगी और रोड शो में भाग लेंगी। अन्‍य राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता भी चुनाव प्रचार में लगे हैं।

182 Views
What do you think?

Leave a Reply