Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

पत्थर बांध के पानी में कूद जाऊंगा; आखिर क्यूं चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने कही यह बात

2 min read
Text Size:

राजगढ़- कांग्रेस प्रत्याशी बापू सिंह तंवर का चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को वोट के लिए धमकी देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी लोगों से बोल रहे है कि अगर तुम लोगों ने एक वोट भी किसी और को दिया तो में डेम में पत्थर बांधकर कूद जाऊंगा, बताया जा रहा है कि आज कांग्रेस प्रत्याशी बापू सिंह तंवर कालीपीठ क्षेत्र में चुनावी प्रचार करने गए थे, इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट करने के लिए इस तरह की धमकी दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों को आत्महत्या करने की दी धमकी

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान बापू सिंह कालीपीठ क्षेत्र में लोगों से जन सम्पर्क करने गए थे। इस दौरान गांव में उन्होंने अपने वाहन में खड़े होकर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान अपने पक्ष में वोट नही करने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों को आत्महत्या करने की धमकी दे डाली।

यह भविष्य का चुनाव है

उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ लोगों ने हमें चोर कहा,और हमारी जात को बदनाम करने का काम किया, हमारे पोस्टर पर गोबर पोतने का काम किया, क्या उसको वोट दोगे, एक वोट भी मत देना नहीं तो यह समझ लेना मोहनपुरा डैम में पानी भरा है, पत्थर बांध के कूद जाऊंगा, फिर बापू सिंह कभी नहीं मिलेगा फिर ढूंढते रह जाओगे, क्योंकि यह भविष्य का चुनाव है, जिंदगी और मौत का सवाल है, सभी लोग अपनी इज्जत और मान सम्मान बनाकर रखना, नहीं तो नाक कट जाएगी।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply