Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

कनेक्‍शन काटने की धमकी भरे फोन के दौरान कोई व्‍यक्तिगत सूचना साझा न करें – दूरसंचार विभाग ने लोगों को सलाह दी

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- दूरसंचार विभाग भारत में दूरसंचार क्षेत्र के लिए नीतियां, कार्यक्रम और नियामक ढांचे तैयार करने वाली नोडल एजेंसी है, जो नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। दूरसंचार विभाग पूरे देश में विश्वसनीय और सुरक्षित संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।

दूरसंचार विभाग नागरिकों को ऐसी धोखाधड़ी वाली फोन कॉल्स में हुई बढ़ोतरी के बारे में सचेत कर रहा है, जिनमें दावा किया जाता है कि दूरसंचार विभाग द्वारा दो घंटे के भीतर लोगों के मोबाइल नंबर की सेवा काट दी जाएंगी। ये कॉल व्यक्तियों को धोखा देने और संभवतः उनका शोषण करने के कपट भरे प्रयास हैं।

ज़रूरी जानकारी: दूरसंचार विभाग कभी भी नागरिकों को कनेक्शन काटने की धमकी देने वाली कॉल नहीं करता है। नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे सावधानी बरतें और ऐसी कॉल आने पर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी को न दें।

दूरसंचार विभाग द्वारा सुझाई गई सावधानियां: सत्यापन करें: अगर आपको कनेक्शन काटने की धमकी देने वाली कॉल आती है तो अपनी कोई भी निजी जानकारी साझा न करें। अपने सेवा प्रदाताओं से बात करके ऐसी कॉल की प्रामाणिकता की पुष्टि करें।

जागरूक रहें: सावधान रहें कि दूरसंचार विभाग फोन कॉल के जरिए कनेक्शन काटने की कोई चेतावनी नहीं देता है। ऐसी किसी भी कॉल को संदिग्ध ही माना जाना चाहिए। घटनाओं की रिपोर्ट करें: राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर किसी भी संदिग्ध कॉल को रिपोर्ट करें।

दूरसंचार विभाग सतर्क रहने, जानकारी की पुष्टि करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रिपोर्ट करने के महत्व पर बल देता है। विभाग इन धोखाधड़ी वाली कॉल के मामले को हल करने और नागरिकों को संभावित शोषण से बचाने के लिए कानूनी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply