Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा – उम्मीदवार नहीं भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता लड़ रहा हैं चुनाव

2 min read
Text Size:

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भिंड आएं। यहाँ उन्होंने लहार विधानसभा के मिहोना कस्बे में, अटेर के परा और भिंड के खंडा रोड पर सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। आगे कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी वहीं भिंड की पांच विधानसभा में बीजेपी की बेहतर स्थिति है।

लहार क्षेत्र की जनता अब विकास चाहती है

मिहोना में भारतीय जनता पार्टी लहार विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष शर्मा गुड्डू के समर्थन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आठवीं बार अब उन्हें दुनिया की कोई ताकत भी चुनाव नहीं जिता सकती है, लहार क्षेत्र की जनता अब विकास चाहती है जनता अब इस अत्याचार और भ्रष्टाचार को लहार क्षेत्र से उखाड़ कर फेंक देगी।

कांग्रेस सरकार थी जब राम मंदिर के लिए भाजपा लड़ाई लड़ रही थी

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आपको ध्यान होगा यही कांग्रेस सरकार थी जब राम मंदिर के लिए भारतीय जनता पार्टी लड़ाई लड़ रही थी उन्होंने राम के साक्ष्य पर ही प्रश्न चिन्ह उठा दिया था आप सबको देखने में मिल रहा है कि अयोध्या में भाव राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहनों के प्रति सम्मान को दिखाते हुए हर बहन के खाते में 1250 सो रुपए डालकर बहन को किसी के सामने हाथ ना फैलाना पडे इसका ध्यान रखा आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर भिंड क्षेत्र में एक नया इतिहास नई जीत नए विकास की गाथा लिखें।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply