Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

लोकसभा आचार समिति ने सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सवाल पूछने के बदले धन लेने के आरोपों पर रिपोर्ट को स्‍वीकार किया

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- लोकसभा की आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सवाल पूछने के बदले धन लेने के आरोपों पर एक रिपोर्ट स्वीकार की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि पैनल के छह सदस्यों ने रिपोर्ट का समर्थन किया जबकि चार ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत रिपोर्ट कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी जाएगी।

इससे पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि टीएमसी सांसद ने अडानी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए एक व्‍यवसायी की ओर से संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली है। हालांकि, महुआ मोइत्रा ने इस आरोप का खंडन किया था।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply