Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने महादेव ऐप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाया

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव बुक और रेड्डी अन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को बंद करने के आदेश जारी किये हैं। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ की गयी जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापे के बाद हुयी। इस छापेमारी से ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा हुआ।

आरोपी भीम सिंह यादव छत्तीसगढ़ पुलिस बल में कांस्टेबल के पद पर है और एक अन्य आरोपी असीम दास है, ये दोनों प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। उन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम 2002 की धारा 19 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों आरोपियों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम की धारा तीन और पीएमएलए, 2002 की दंडनीय धारा 4 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “ छत्तीसगढ़ सरकार के पास सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत वेबसाइट/ ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की पूरी शक्ति थी। उन्होंने हालांकि ऐसा नहीं किया और राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई अनुरोध भी नहीं किया गया, जबकि वे पिछले डेढ़ वर्षों से इसकी जाँच कर रहे हैं। , प्रवर्तन निदेशालय से पहला और एकमात्र अनुरोध प्राप्त हुआ है और उस पर कार्रवाई की गयी है। छत्तीसगढ़ सरकार को इसी तरह का अनुरोध करने से किसी ने नहीं रोका था।”

135 Views
What do you think?

Leave a Reply