Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

छठ पर्व के लिए इंदौर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन शुरू करने की मांग, लंबे समय से लोग कर रहे इंतजार

2 min read
Text Size:

बिहार का प्रसिद्ध छठ महापर्व बेहद करीब है। अभी से ही लोगों ने इसको लेकर तैयारी करना शुरू कर दी है। इस साल छठ महापर्व 17 नवंबर से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा। ऐसे में छठ त्यौहार मनाने के लिए इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बसे लोगों द्वारा पश्चिमी रेलवे की बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि अब तक पश्चिमी रेलवे द्वारा इस वर्ष अब तक स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा नहीं की गई है। इस वजह से इंदौर और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बिहार के लोग रेलवे के इस रवैये से नाराज है। जल्द से जल्द इंदौर से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लोगों द्वारा कई बार इस संबंध में सांसद को ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन अब तक कोई भी एक्शन रेलवे द्वारा नहीं लिया गया है।

ऐसे में इसको लेकर पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के प्रदेश महासचिव केके झा और प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह का कहना है कि इस समय इंदौर को बिहार से जोड़ने वाली एक मात्र इंदौर-पटना ट्रेन में लम्बी प्रतीक्षा सूची के कारण हजारों की संख्या में छठ पर्व में अपने पैतृक गांव, शहर तक जाने वाले बिहार के लोग रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन के शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

रेलवे द्वारा इंदौर से दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों के लिए इस त्योहारी मौसम में कई स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं, लेकिन बिहार के लिए अब तक कोई स्पेशल ट्रेन नहीं शुरू की गई है। इस वजह से इंदौर और मालवा के विभिन्न क्षेत्रों में बसे बिहार के लोगों को छठ महापर्व मानाने हेतु अपने राज्य जाने के लिए अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है।

वहीं झा ने कहा कि पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान द्वारा विगत दो दशकों से इंदौर से उत्तर बिहार की सांस्कृतिक राजधानी तथा मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलने की मांग की जा रही है जिससे इंदौर के आलावा मालवा एवं पश्चिम निमाड़ में रहने वाले बिहार के लाखों प्रवासियों को अपने पैतृक स्थानों तक जाने में सुगमता हो। इस संबंध में सांसद शंकर लालवानी को भी अनेकों बार ज्ञापन दिया गया गया है पर हमारी मांगें अबतक नहीं पूरी हुई हैं। एक बार फिर उन्होने इंदौर से दरभंगा तक एक स्पेशल ट्रेंन चलाने की मांग की गई है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply