9 लाख से ज्यादा किसानों से सरकार ने एमएसपी पर खरीदा 161.47 लाख टन धान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 धान की खेती खरीफ एंव रबी दोनों सीजन में की जाती हैं। खरीफ की फसल धान की खरीद पिछले महीने से जारी हैं। देश के कई राज्यों के अंदर इसकी खरीद शुरू हुई हैं। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2023-23 में अब तक 161.47 लाख टन धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की हैं।

केंद्रीय उपभोक्ता एंव खाद्य मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि खरीफ विपणन सीजन 2023-24 सुचारू रूप से चल रहा है और 161.47 लाख मिट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिससे लगभग 9.33 लाख किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 35,571.14 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।

सरकार ने चालू खरीफ मार्केटिंग सीजन में केंद्रीय पूल के लिए 521.27 लाख मिट्रिक टन चावल खरीदने का लक्ष्य रखा हैं। इसमें से 20.76 प्रतिशत (108.23 लाख मिट्रिक टन) पहले ही पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु द्वारा खरीदा जा चुका हैं। जिसमें पंजाब से 66.42 लाख मिट्रिक टन, हरियाणा से 36.11 लाख मिट्रिक टन और तमिलनाडु से 3.26 लाख मिट्रिक टन चावल खरीदा गया है।

 

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!