Skip to content
Friday, 16 October 2026
कृषि मध्य प्रदेश हरदा

किसानों से सोयाबीन उपार्जन की लिमिट बढ़ी, भुगतान प्रक्रिया भी हुई शुरू

1 min read
Text Size:

किसानों को सोयाबीन उपार्जन का भुगतान शुरू हुआ

 

किसानों से सोयाबीन उपार्जन की लिमिट 25 क्विंटल से बढ़कर 40 क्विंटल की गई
हरदा- उपसंचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत सोयाबीन उपार्जन हेतु जिले में 21 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए है। उपार्जन के लिए 4388 कृषकों द्वारा स्लॉट बुक कराया गया था जिसमें से अब तक 1840 कृषकों से 5444.59 मैट्रिक टन सोयाबीन, उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी जा चुकी है।उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों को भुगतान अब शुरू हो गया है। अब तक जिले के 258 कृषकों को कुल 3.16 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उप संचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि शासन द्वारा प्रतिदिन प्रति किसान 25 क्विंटल के स्थान पर 40 क्विंटल सोयाबीन उपार्जन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कृषक भाइयों से अनुरोध है कि समयावधि में उपार्जन केन्द्रों पर पहुंचकर, सोयाबीन उपज विक्रय करे।
607 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply