Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ की पेड न्यूज को लेकर चुनाव आयोग में की शिकायत

2 min read
Text Size:

भोपाल- भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ की पेड न्यूज संबंधी शिकायत चुनाव आयोग में की है। समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचार को पेड न्यूज की श्रेणी में बताते हुए चुनाव आयोग से प्रतिनिधिमंडल ने कार्यवाही की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि विदिशा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित एक समाचार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। उक्त समाचार को कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रकाशित कराया गया है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त पेड न्यूज को उनके निर्वाचन व्यय में सम्मिलित कर आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी कार्यवाही करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी और प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा शामिल थे।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी और प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए एक कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कूटरचित वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को धूमिल करने व भाजपा की जनहितैषी सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया है। ऐसे षड्यंत्र कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में भी किए जा चुके हैं। शिकायत में सोशल मीडिया पर कूटरचित वीडियो पोस्ट करने वाले पवन दीक्षित व दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध आईटीएक्ट व आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की गई है।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply