Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने की बात पर विवाद, पूर्व आईएएस ने महिला को जड़ा थप्पड़,

2 min read
Text Size:

पिछले कुछ समय से नोएडा की हाईराइज़ सोसायटीज़ में कुत्तों को लेकर विवाद के कई मामले सामने आए हैं। ज्यादातर जगहों पर रहवासी दो धड़ों में बंट गए हैं..डॉग लवर्स और डॉग हेटर्स। दरअसल कई स्थानों पर कुत्तों के काटने के केस में बढ़ोत्तरी के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और इसके बाद कई लोगों का कहना है कि कुत्ता पालने वाले लोग उन्हें पूरी सतर्कता से रखें और दूसरे लोगों के साथ उसकी दूरी सुनिश्चित करें। वही स्ट्रीट डॉग को खाना देने को लेकर भी तनातनी जारी है क्योंकि ऐसे कुत्ते भी बच्चों और अन्य लोगों के लिए खतरा बने रहते हैं। अब एक और मामले में एक पूर्व आईएएस और महिला के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है।

कुत्ते को लेकर विवाद 

ये घटना नोएडा में सेक्टर 108 स्थिति पॉश पार्क लॉरिएट सोसाइटी की है। यहां लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर एक महिला और आईएएस के बीच विवाद होता है। महिला अपने साथ लिफ्ट में कुत्ते को ले जाना चाहती थी लेकिन रिटायर्ड आईएएस उसे ऐसा करने से मना करते है। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो जाती है और मामला गरमा जाता है। इस दौरान रिटायर्ड शख्स अपना मोबाइल निकालता और महिला उससे फोन छीन लेती है। इस छीनाझपटी में फोन बाहर गिर जाता है।

रहवासियों ने पुलिस को दी सूचना

बस फिर क्या था, गुस्साए पूर्व आईएएस उस महिला को थप्पड़ जड़ देते हैं। इसके बाद वो महिला भी हाथापाई पर उतर आती है और लिफ्ट से बाहर दोनों के बीच फिर विवाद की स्थिति बन जाती है। इस दौरान आसपास और लोग इकट्ठे हो जाते हैं। महिला का पति भी आ जाता है और उनमें तकरार बढ़ जाती है। इसके बाद किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी पुलिस में मामले की शिकायत नहीं की है और बताया जा रहा है कि उनके बीच लिखित समझौता हो गया है। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है और लोग कुत्ते के कारण हुए इस विवाद की स्थिति पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply