लद्दाख के दो-दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्य के पाँचवें स्‍थापना दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

नई दिल्ली- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो-दिवसीय लद्दाख का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति लेह में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी।

कल राष्ट्रपति सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगी तथा सैनिकों से बातचीत करेंगी। उसी दिन वह लेह में उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और स्थानीय आदिवासियों के साथ भी बातचीत भी करेंगी।

116 Views

Leave a Reply