रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा पहुंचे, जहां वे जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए और आमसभा को संबोधित किया। बेमेतरा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष छाबड़ा, साजा से रविंद्र चौबे और नवागढ़ से गुरु रूद्रकुमार ने अपने नामांकन दाखिल किए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने सक्ती में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सक्ती विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर खिलावन साहू, जैजैपुर से कृष्णकांत चंद्रा और चंद्रपुर से संयोगिता सिंह जूदेव ने नामांकन दाखिल किया। अरूण साव इन प्रत्याशियां की नामांकन रैली में भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि दूसरे चरण के तहत प्रदेश की बाकी सत्तर सीटों पर नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान होगा।

