Skip to content
Friday, 16 October 2026
राष्ट्रीय व्यापार

कोटक लाइफ का खास पेंशन प्लान, मिलेगी लाइफटाइम इनकम की गारंटी

2 min read
Text Size:

पेंशन प्लान रिटायरमेंट के बाद एक अच्छी लाइफ जीने में मदद करता है। सही स्ट्रैटिजी और प्लानिंग के जरिए बुढ़ापे में चिंता कम होती है। जरूरतों के लिए किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़ता। मार्केट में कई पेंशन प्लांस उपलब्ध हैं, जिसमें एक एक कोटक लाइफ का “लाइफटाइम इनकम प्लान” है। यह एक नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टीसीपेटींग इमिजिएट एनुइटि प्लान है, जो आपके गोल्डन एज को सच में सुनहरा बनाने में मदद कर सकता है।

कोटक लाइफटाइम इनकम प्लान के तहत न केवल पॉलिसिहोल्डर बल्कि उनके परिवार को भी वित्तीय सुरक्षा की गारंटी मिलती है। रिटायरमेंट के बाद वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रेगुलर पेआउट मिलता है। इसमें 6 एनुइटि ऑप्शन मिलते हैं, जिसका चयन निवेशक अपनी पसंद से कर सकते हैं। मंथली/अर्ध वार्षिक/वार्षिक/छमाही इनकम का लाभ मिलता है। निवेश के लिए न्यूनतम आयु 45 वर्ष और अधिकतम 99 वर्ष है। इनकम टैक्स की धारा 80सीसी की तहत एनुइटी के द्वारा मिलने वाली इनकम पर टैक्स लगता है।

सिंगल प्रीमियम के तहत पॉलिसिहोल्डर कम से कम उतनी राशि का निवेश कर सकते हैं, जिससे हर महीने 1000 रुपये एनुइटि मिले। हालांकि 1000 रुपये न्यूनतम मंथली एनुइटि एडिशनल एनुइटि और एनपीएस सब्स्क्राइबर्स पर लागू नहीं होता है। प्लान के तहत वर्षिक न्यूनतम एनुइटि की राशि 12,000 रुपये तक होती है। अधिकतम की कोई सीमा नहीं होती। इनकम की राशि निवेश पर निर्भर करती है। प्लान से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए के ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply