Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

16 दिन में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने की 133 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर प्रदेश में आचार संहिता प्रभावशील है। इस बीच प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा प्रदेश में 133 करोड़ 88 लाख 77 हजार 215 रुपये की कार्रवाई की गई है।

संयुक्त टीम द्वारा 14 करोड़ 77 लाख 26 हजार 30 रुपये नगद, 23 करोड़ 93 लाख 68 हजार 115 रुपये की अवैध शराब, 9 करोड़ 30 लाख 1 हजार 400 रुपये के मादक पदार्थ, 51 करोड़ 77 लाख 97 हजार 936 रुपये की अमूल्य धातु, सोना-चांदी/ ज्वेलरी तथा 34 करोड़ 36 लाख 83 हजार 734 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply