Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर के तस्कर गिरफ्तार, 8 लाख रुपए के अवैध मादक पदार्थ जब्त

2 min read
Text Size:

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी हाल ही में इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उन आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपए की कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की है। ब्राउन शुगर करीब 80 ग्राम है।

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय और इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी निकाल कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान एक मुखबधिर की सुचना मिली थी की आज गंगवाल बस स्टैंड स्पोर्ट्स की दुकान के सामने रोड के सामने थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में है। इसी पर भरोसा करते हुए पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड स्पोर्ट्स की दुकान के सामने रोड पर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा है।

दोनों को थाने में बंद किया गया है वहीं दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि वह दोनों इंदौर और आसपास के क्षेत्र में ब्राउन शुगर के टोकन बनाकर सप्लाई करते हैं। दोनों ही आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में 6 गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। दोनों अपराधियों का नाम शहजाद पिता कमरुद्दीन शाह उम्र 35 साल निवासी लाबरिया भेरू और ताहिरा पति शराफत शाह उम्र 26 साल निवासी चंदन नगर है।

आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड चेक करते आदतन आरोपी शहजाद के विरुद्ध इंदौर शहर के थाना तेजाजी नगर, राजेंद्र नगर, छत्रीपुरा, चंदन नगर में एक्ट, आर्म्स एक्ट ,लड़ाई झगड़े, जान से मरने की धमकी जैसे गंभीर 06 अपराध पहले से है पंजीबद्ध है। वहीं अभी के मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना छत्रीपुरा इंदौर पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के क्रय विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply