Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री के गनमैन से मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज

1 min read
Text Size:

भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय जबलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने वालों पर FIR होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई, केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा गार्ड की रिपोर्ट पर पुलिस ने ये कार्यवाही की है।

बता दें कि जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अभिलाष पांडे का नाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए थे। नाराज भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा किया। हंगामे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की थी।

अन्य लोगों की जा रही है पहचान

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया की वीडियो फुटेज के आधार पर चार भाजपा कार्यकर्ताओं पर सुरक्षा गार्ड की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की शासकीय कार्य में बाधा और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट के बाद मामला दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी की गई है। जिन कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की है उनमे राघव जायसवाल, गौरव गोस्वामी, तरुण शुक्ल और बबलू जायस्वाल शामिल है। पुलिस का कहना है की वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply