Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

कांग्रेस के वचन पत्र के बाद कमलनाथ का ‘व्यक्तिगत वचन’, मध्य प्रदेश की जनता से किया ये वादा

2 min read
Text Size:

एक दिन पहले कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया है। इसमें वचन पत्र में 225 मुख्य बिंदु हैं और 1290 वचन हैं। इसे लेकर कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। उन्होने कहा कि ये वचन जितने जनता से किए गए हैं, उससे भी ज्यादा खुद से इन्हें पूरा करने का वादा है। इसी के साथ उन्होने एक ‘व्यक्तिगत वचन’ भी दिया और कहा कि कांग्रेस के वचन प्रदेश के भविष्य को एक नई दिशा की ओर लेकर जाएंगे।

कमलनाथ ने जनता से किया वादा

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “कांग्रेस के ‘वचन’ जितना जनता से किये गये वचन हैं, उससे भी ज़्यादा हर एक कांग्रेसी के ख़ुद से किये गये वादे हैं। आज़ादी को हर हाल में पाने के वचन से लेकर, आज़ादी पाने के बाद आज तक देश की तरक़्क़ी के लिए उठाए गये हर क़दम के पीछे कांग्रेस की यही आत्म-संकल्प की शक्ति काम करती रही है और आगे भी करेगी। कांग्रेस के सच्चे वचन, भाजपा को ही नहीं बल्कि भाजपा के झूठे जुमलों को भी पराजित कर देंगे।  ये मेरा व्यक्तिगत वचन है कि ये वचन मप्र के भविष्य के लिए निर्णायक क़दम साबित होंगे।”

‘कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी’

कमलनाथ ने कांग्रेस का वचन पत्र जारी करते हुए कहा कि वो अपने हर वादे को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के साथ 2023 चुनाव के लिए कांग्रेस ने नारा दिया “कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी”। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश का हर परिवार खुशहाल रहे इसीलिए ये नारा दिया गया है। उन्होने कहा कि युवाओं को रोजगार मिले, महिला सशक्तिकरण हो, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो, किसानों के साथ न्याय हो और हर वर्ग को समान अवसर मिले। इसी उद्देश्य के साथ ये नारा दिया गया है। उन्होने कहा कि वो जनता से किया हर वादा निभाएंगे, इसीलिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र कहा है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply