Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे सिंधिया? महल से जुड़े खास नेता ने की BJP संगठन से मांग

3 min read
Text Size:

भाजपा नेतृत्व द्वारा केंद्रीय मंत्री नरेंद सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद पटेल सहित सात सांसदों को उम्मीदवार बनाकर ये संकेत दे दिए हैं कि इस क्रम में अभी और नेता भी हो सकते हैं इसकी चर्चा में सबसे बड़ा नाम है केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का, वे चुनाव लड़ेंगे कि नहीं, संगठन उन्हें टिकट देगा कि नहीं ये समय आने पर पता चलेगा लेकिन सिंधिया परिवार के खास लोगों में से एक (सिंधिया के साथ ही कांग्रेस से भाजपा में आये) नेता ने उनके लिए ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से टिकट की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लिए परिवार से जुड़े नेता ने मांगा टिकट 

भाजपा नेता बाल खांडे ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए पार्टी नेतृत्व से टिकट की मांग की है,  बाल खांडे ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि यदि भाजपा संगठन सिंधिया को चुनाव लड़ाना चाहता है तो उन्हें ग्वालियर दक्षिण से प्रत्याशी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि ग्वालियर दक्षिण की आम जनता एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता सिंधिया जी को ग्वालियर दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाये जाने का पुरजोर समर्थन करते हैं।

सिंधिया समर्थक बाल खांडे ने ग्वालियर दक्षिण से प्रत्याशी बनाने की मांग की  

बाल खांडे ने कहा कि इस वक्त पार्टी को मजबूती देने के लिए श्रीमंत सिंधिया हर चुनौती को स्वीकार करने की घोषणा पहले ही कर चुके है और ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के विकास के लिए श्रीमंत सिंधिया से बेहतर कोई और नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा है कि यदि श्रीमंत सिंधिया ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से चुनाव लडने की स्वीकृति देते हैं तो उन्हें केवल नॉमिनेशन फ़ाइल करने के लिए एक बार आना होगा इसके बाद पूरे चुनाव में इस विधानसभा में प्रचार करने के लिए आने की आवश्यकता होगी।

बाल खांडे ने कहा श्रीमंत सिंधिया का चुनाव ग्वालियर दक्षिण विधानसभा का हर भाजपा कार्यकर्ता एवं इस क्षेत्र की जनता लड़ेंगे। केवल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आकर वे आम नागरिकों एंव कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ‌देने आएं, इसलिए वे ग्वालियर की जगह प्रदेश में पार्टी के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने में प्रचार करेंगे तो निश्चित पार्टी को मजबूती मिलेगी।बाल खांडे ने आगे कहा है ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में रहने वाले लोगों को श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से बहुत लगाव भी है और सभी को उम्मीद है कि सिंधिया जी की जीत के बाद ग्वालियर  दक्षिण विधानसभा सभा में विकास बहुत तेजी से होगा।

बाल खांडे सिंधिया परिवार के खास लोगों में से एक हैं 

गौरतलब है कि बाल खांडे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे खास लोगों में से एक हैं, वे मराठा सरदार परिवार से आते हैं उनका सिंधिया परिवार से नजदीकी सम्बन्ध हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया के समय से बाल खांडे राजनीति में है और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद से भाजपा में हैं।

इस मांग के साथ सिंधिया के चुनाव लड़ने की उम्मीद बढ़ी 

ये सब बातें उल्लेखित करने का आशय ये है कि सिंधिया के सबसे खास व्यक्ति द्वारा इस तरह की मांग करना ये बताता है कि संभव है ये इशारा सिंधिया की तरफ से ही मिला हो, यहाँ ये भी ध्यान रखना होगा कि पिछले दिनों एक मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें सिंधिया के कार्यालय की तरफ से कहा गया था कि उन्होंने कभी चुनाव लड़ने से इंकार करने की बात नहीं कही, बहरहाल अब इस बात की कड़ियों को जोड़कर देखें तो इस बात की संभावना और मजबूत हो गई है कि सिंधिया को भी भाजपा नेतृत्व चुनाव मैदान में उतार सकता है?

172 Views
What do you think?

Leave a Reply