स्वच्छता के साथ अब मतदान में अव्वल आने की तैयारी में इंदौर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर देशभर में स्वच्छता में नंबर वन है। हर क्षेत्र में इंदौर शहर अव्वल स्थान पर रहता है। ऐसे में अब विधानसभा चुनाव के मतदान में भी शहर को पहले स्थान पर लाने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस तैयारी में जनता और दुकानदार भी उनका पूरा साथ देश रही है।

जैसा कि आप जानते हैं इंदौर अब तक 6 बार स्वच्छता में नंबर वन बन चुका है। अब सातवीं बार नंबर वन बनने के लिए अभी से ही शहर ने पूरी तैयारियां कर ली है। शहर को अव्वल बनाने के लिए नगर निगम और प्रशासन द्वारा कड़ी मेहनत और तैयारियां की जाती है।

उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मुहीम चलाई जा रही है। लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं नगर में कई स्थानों पर एक त्यौहार के रूप में मतदान मनाएंगे। अभी से ही जगह जगह पर पोस्टर लगाना शुरू कर दिए गए हैं।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

error: Content is protected !!