4 लाख कर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 5.5 फीसद की वृद्धि, नवंबर महीने से खाते में आएंगे 38000 तक रुपए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दशहरा के बीच सरकारी कर्मचारी और श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया गया है। उनके महंगाई भत्ते में 5.5 फीसद की वृद्धि की गई है। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। महंगाई भत्ते का भुगतान अक्टूबर से मार्च तक के लिए जारी किया गया है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में राज्य में पंजीकृत सरकारी और गैर सरकारी कृषि फार्म में कार्यरत अकुशल कर्मियों श्रमिकों के महंगाई भत्ते में 5.5% की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब हर महीने उन्हें 2660 रुपए महंगाई भत्ते के तौर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

महंगाई भत्ते के रूप में हर महीने 2520 रुपए का भुगतान

बता दे कि श्रमिकों कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के रूप में हर महीने 2520 रुपए का भुगतान किया जाता था। श्रम विभाग द्वारा प्रदेश की फैक्ट्री, इंजीनियरिंग उद्योग और कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाए जाते हैं। श्रम विभाग द्वारा इस वर्ष महंगाई भत्ते का निर्धारण किया गया है। जिसमें अकुशल श्रमिकों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 140 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

इस बीच श्रम निदेशालय के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार का कहना है कि भारत सरकार के श्रम विभाग के अनुसार कृषि श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। अक्टूबर 2023 से लेकर मार्च 2024 तक नई दरें लागू रहेगी। इसी दर में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ 

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ श्रमिकों को 31 मार्च 2024 तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसका लाभ 4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। अकुशल, अर्ध कुशल और कुशल श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता अप्रैल से सितंबर सहित अक्टूबर से मार्च तक के लिए बढ़ाया जाता है।

श्रम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कार्यरत कर्मचारी श्रमिकों को नियोक्ता की ओर से निर्धारित महंगाई भत्ते का भुगतान हर महीने करना होगा। वहीं महंगाई भत्ते की रकम नहीं दिए जाने पर नियोक्ता पर 10 गुना जुर्माना लगाया जा सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 64

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!