Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 लाख की अवैध शराब जब्त

1 min read
Text Size:

आदर्श आचार संहिता लगने के बाद आबकारी विभाग अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। भितरवार के दुबा-दुबई तथा लाल ढांडा के कंजर डेरो में दबिश दी गई। जहाँ से 13 लाख की शराब जब्त की है।

बता दें कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज कलेक्टर व उपायुक्त आबकारी संभाग ग्वालियर नरेश कुमार चौबे के निर्देशन मे एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला ग्वालियर संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एवं आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मनीष द्विवेदी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पर भितरवार के दुबा-दुबई तथा लाल ढांडा के कंजर डेरो में दबिश दी गई जिसमें दबिश के दौरान विभिन्न स्थानों की तलाशी लेने पर 380 ली. हाथभट्टी मदिरा तथा लगभग 12000 kg गुड़ लहान जप्त किया।

इस कार्रवाई में बरामद माल की अनुमानित कीमत 13 लाख बताई जा रही हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत् 04 प्रकरण पंजीबद्व कर लिया गया है।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply