Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने किया सरकार बनाने का दावा, कहा ‘कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नहीं, मध्य प्रदेश के भविष्य निर्माताओं की सूची जारी की है’

2 min read
Text Size:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की पहली सूची को लेकर कहा है कि ये ये प्रत्याशियों की नहीं, मध्य प्रदेश के भविष्य निर्माताओं की सूची है। उन्होने कहा कि ये लिस्ट बीजेपी से इस मायने में अलग है कि ये लोकतांत्रिक है जिसमें अंतिम पायदान तक के कार्यकर्ता को टिक दिया गया है। इसी के साथ एक बार फिर उन्होने मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया।

एक दिन पहले जारी हुई सूची

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 144 नाम शामिल हैं। जहां कमलनाथ अपनी पारंपरिक सीट छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, वहीं टीवी सीरियल में ‘हनुमान’ का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्तल को बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने खड़ा किया गया है। पूर्व चार बीजेपी नेता जो अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, उनपर भी पार्टी ने दांव लगाया है। 70 मौजूदा विधायकों को टिकट मिला है वहीं 30 ओबीसी वर्ग के और 19  महिला उम्मीदवार शामिल हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही उसकी दूसरी और तीसरी सूची भी जारी कर जाएगी।

सरकार बनाने का दावा

इस सूची को लेकर कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नहीं, मप्र के भविष्य-निर्माताओं की सूची जारी की है। इस सूची से मप्र की जनता को सकारात्मक रूप से ये सूचित किया गया है कि जिनमें निःस्वार्थ भाव से जनसेवा का व्रत लेने का संकल्प है, उन्हें ही जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए आम जनता व कार्यकर्ताओं के कहने पर ये अवसर दिया गया है। कांग्रेस की लिस्ट इस मायने में भाजपा से अलग है कि कांग्रेस की लिस्ट लोकतांत्रिक है क्योंकि ये संगठन के अंतिम पायदान तक के कार्यकर्ता की सलाह को सम्मान देते हुए बनी है। इसकी दिशा लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप नीचे-से-ऊपर की ओर है। जबकि भाजपा की लिस्ट ऊपर-से-नीचे थोपी गयी है। ये एकाधिकारिता के अहंकार से चुनाव लड़ने का आदेश है और भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अपमान, इन अर्थों में भाजपा की सूची अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस जनता की सरकार बनाने जा रही है।” 

230 Views
What do you think?

Leave a Reply