Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

चुनाव आयुक्त से कलेक्टर की शिकायत, कांग्रेस ने लगाये गंभीर आरोप, लिखा पत्र

2 min read
Text Size:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जबलपुर ने कलेक्टर के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन भाजपा के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं और सिर्फ कांग्रेस पर ही एक पक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं।

रेलवे स्टेशन के पास लिखे सरकारी विज्ञापन, कांग्रेस ने कलेक्टर की शिकायत की 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सौरव शर्मा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त  को पत्र लिखकर बताया है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर अभी भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाड़ली बहना वाले विज्ञापन लगे हुए हैं। उनका यह भी आरोप है कि देखकर लगता है कि कुछ ही दिनों पहले यह विज्ञापन लिखवाए गए हैं। कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने विज्ञापन की फोटो और वीडियो मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजे हैं और कलेक्टर सहित एसडीएम, तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर एक्शन लेने की मांग की  

सौरभ शर्मा का आरोप है कि प्रदेश सरकार की योजना संबंधी जानकारी दीवारों पर लिखी गई है जो आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आती है। जबकि नियम अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने से 72 घंटे के अंदर सभी तरह के विज्ञापनों को हटा देना या मिटा दिया जाना आवश्यक है इसके बावजूद भी जबलपुर कलेक्टर ने इसको लेकर अनदेखी की है। बता दें कि दो दिन पहले ही कांग्रेस की शिकायत पर जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी का तबादला मुख्यालय किया गया है।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply