Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

नशे के सौदागरों पर क्राइम ब्रांच का ‘प्रहार’, अवैध मादक पदार्थ समेत धराए 4 आरोपी

3 min read
Text Size:

इंदौर- क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीदी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। एक बार फिर क्राइम ब्रांच का नशे पर ‘प्रहार’ देखने को मिला और शहर में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से नशे के सौदागरों को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया। पहला मामला विजय नगर और दूसरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है।

पहले मामले में क्राइम ब्रांच को मुखबिर के जरिए यह सूचना मिली थी कि विजयनगर थाना क्षेत्र के रेडिसन चौराहा के पास दो पुरुष और एक महिला बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए निकलने वाले हैं। इस पर क्राइम ब्रांच ने तुरंत ही विजयनगर थाना की टीम के साथ मिलकर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पहले मामले में 3 आरोपी

मुखबिर के जरिए क्राइम ब्रांच तक यह सूचना पहुंची थी कि आदतन आरोपी तिरु उर्फ शंकर अपनी पत्नी चांदनी और एक अन्य व्यक्ति अजय के साथ बिना नंबर की गाड़ी के टूल बॉक्स में छुपी हुई ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए निकलने वाला है। इसके बाद विजयनगर थाना टीम के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को घेरा और उनके कब्जे से 60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 6 लाख रुपए है। वहीं 7 लाख रुपए की बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विजयनगर थाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है और पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जो आरोपी इस अवैध काम में संलिप्त पाए गए हैं, वह शहर एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं को मादक पदार्थ सप्लाई किया करते थे। इसमें से ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपी तिरु के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, डकैती, धमकी, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत 11 अपराध पंजीबद्ध है।

नशे पर क्राइम ब्रांच का दूसरा प्रहार भी देखने को मिला जब क्राइम ब्रांच की टीम और सदर बाजार थाना पुलिस के संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति एमडीएमए ड्रग की तस्करी करने की कोशिश करता हुआ मिला। संयुक्त कार्रवाई करते हुए जब आरोपी शाहरुख को पकड़ा गया और उसके पास से 8 ग्राम एमडीएमए ड्रग और एक गाड़ी जप्त की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदि है, उसके खिलाफ सदर बाजार थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

दोनों ही मामले में आरोपियों को गिरफ्त में लेने के साथ 60 ग्राम ब्राउन शुगर और 8 ग्राम एमडीएमए ड्रग समेत एक दो पहिया और एक चार पहिया वाहन कुल कीमत 15 लाख रुपए जप्त किए गए हैं। दोनों ही मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे आरोपियों से पूछताछ करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply