नई दिल्ली- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क दुर्घटना के शिकार एक व्यक्ति के अवशेष मुजफ्फरपुर में एक नहर में फेंके जाने की रिपोर्ट पर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से इस संबंध में चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है।
इसमें जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और आयोग के परामर्श के क्रियान्वयन पर राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को भी शामिल करने को कहा गया है। परामर्श में मृतक के अधिकारों की रक्षा के लिए दिशानिर्देश शामिल हैं।
96 Views





