Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने कहा ‘बीजेपी में मनमुटाव और अंदरूनी टकराव, हर चुनाव हारेगी’

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बीजेपी जहां 18 साल की उपलब्धियां गिना रही है वहीं कांग्रेस कुशासन का आरोप लगा रही है। राजनीतिक मंचों से वायदों और घोषणाओं की बौछार हो रही है और मिशन-23 की जीत के लिए दोनों ही प्रमुख दल कोई भी मौका चूकना नहीं चाहते। इसी क्रम में एक बार फिर कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी में मनमुटाव और अंदरुनी टकराव चल रहा है और वो मंच पर भी एक दिखाई नहीं दे रही।

‘मनमुटाव के मंच’

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “पराजय पराया बना देती है, अब ये बात भाजपा पर पूरी तरह लागू हो रही है। भाजपा के चुनावी मंच ‘मनमुटाव के मंच’ बनकर रह गये हैं। भाजपा नेताओं की खोखली बातें शब्दों की बुनी हुई बड़ी चादर हैं जिसे वो अपनी अंदरूनी टकराव के ऊपर डालकर, आपसी दरार को ढकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके भावहीन चेहरे सारी हक़ीक़त बयान कर दे रहे हैं। भाजपा के बुझे हुए मंत्री-सांसद, थके-हारे विधायक, विलुप्त से हो चुके पदाधिकारी व सदस्य नाउम्मीदगी के एक ऐसे दौर से गुज़र रहे हैं, जहाँ अब उन्हें आशा की कोई भी किरण नज़र नहीं आ रही है। भाजपाइयों के बीच सिर्फ़ उनका स्वार्थ ही सक्रिय दिख रहा है, बाक़ी नीति से लेकर रणनीति तक सब कुछ निष्क्रिय है। भाजपाई एक मंच पर होकर भी एक नहीं हैं। ‘प्रपंच के मंच’ सजाकर भाजपा यही नहीं आगामी सभी चुनाव भी हारेगी।”

बीजेपी पर साधा निशाना

इस तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि भाजपा के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है। एकता और संगठन की बात करने वाली बीजेपी अंदर से बिखर गई है और उनका भीतरी मनमुटाव और टकराव अब जगजाहिर है। कमलनाथ इससे पहले भी बीजेपी उम्मीदवारों पर निशाना साध चुके हैं और कहते आए हैं कि उसे लड़वाने के लिए लोग ही नहीं मिल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवारोंं को ‘नाउम्मीदवार’ बताते हुए वे केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट देने पर कटाक्ष कर चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होने भाजपा पर बिखरने का आरोप लगाते हुएर कहा है कि वो हर हार में ये और आगामी सभी चुनाव हारेगी।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply