निर्वाचन आयोग ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव तिथि में संशोधन किया, मतदान 23 नवम्‍बर की जगह 25 नवम्‍बर को होगा

नई दिल्ली- राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवम्‍बर की जगह अब 25 नवम्‍बर को होगा। निर्वाचन आयोग ने 23 नवम्‍बर को बडे पैमाने पर विवाह और सामाजिक आयोजनों को देखते हुए मतदान की तारीख में बदलाव किया है।

आयोग को विभिन्‍न राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों से इस संबंध में प्रस्‍ताव मिला था। इसमें कहा गया था कि इन आयोजनों के कारण बडी संख्‍या में लोगों को असुविधा हो सकती थी, जिससे मतदाताओं की भागीदारी में कमी भी आ सकती थी।

निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना, नाम वापस लेने और मतगणना की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ, तेलंगाना और मिजोरम के लिए मतगणना तीन दिसम्‍बर को होगी।

91 Views

Leave a Reply