Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

नरोत्तम मिश्रा का तंज, लास्ट समय में फास्ट होने के चक्कर में कास्ट का गेम खेल रही है, यही कांग्रेस की मानसिकता को ब्लास्ट कर देगा

2 min read
Text Size:

मप्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, कांग्रेस ने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए है, उसके नेता सनातन धर्म से जुड़ी आस्था पर भी चोट कर रहे हैं, इन सब बातों से साफ जाहिर होता है कि इस बार के चुनावों में कांग्रेस के लिए धर्म और जाति दो बड़े फेक्टर होंगे जिसके इर्दगिर्द चुनाव कैम्पेन होंगे, उधर कांग्रेस के इरादों पर भाजपा ने पलटवार किया है।

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर किया पलटवार 

मप्र के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया, उन्होंने कहा कि जिन्हें सनातन किस अमझ नहीं है वो पितृ पक्ष की बात कर रहे हैं , हम तो अपने पुरखों का सम्मान करते हैं हम उन्हें पानी देते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि इस पक्ष में पुरखे धरती पर आते हैं।

नरोत्तम बोले हमारी चार सूची आ गई , कांग्रेस की तो एक भी नहीं घोषित नहीं 

उन्होंने कहा कि हमारी सूची तो पहले से ही आ रही हैं , हम इन दिनों में कोई नया काम नहीं करते, कांग्रेस तो सूची भी जारी नहीं कर पा रही है, उन्होंने सवाल किया कि ये महाकाल पर ट्वीट करते हैं राम जन्मभूमि शिलान्यास पर सवाल करते हैं , ऐसा क्यों? गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा – कांग्रेस अपने ‘लास्ट’ समय में ‘फास्ट’ होने के चक्कर में ‘कास्ट’ का गेम खेल रही है और यही कांग्रेस की मानसिकता को ब्लास्ट कर देगा।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply