Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
राष्ट्रीय

CM का बड़ा ऐलान, जल्द ही इन पेंशनरों की पेंशन में होगी वृद्धि, बढ़कर होगी 3000 रुपए

2 min read
Text Size:

हरियाणा के पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। जल्द पेंशनरों की पेंशन में वृद्धि की जाएगी। इसकी घोषणा खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की है। मंगलवार को सीएम ने ऐलान किया है कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि जल्द ही बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह की जाएगी। बता दे कि वर्तमान में ‘वृद्धावस्था सम्मान भत्ता’ हर महीने 2,750 रुपये दिया जा रहा है।

पेंशन बढ़कर होगी 3000 रुपए

सीएम मनोहर लाल खट्टर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित एक ‘जन संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को 60 वर्ष की आयु होने पर पेंशन के लिए आवेदन करने की परेशानी से गुजरने की जरूरत नहीं है क्योंकि पेंशन ‘परिवार पहचान पत्र’ के माध्यम से खुद ही शुरू होती है।साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि जल्द ही बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह की जाएगी।

इन पेंशनरों को सौंपे पेंशन कार्ड

सीएम ने आगे कहा कि हरियाणा बुजुर्गों को सर्वाधिक पेंशन देने वाला राज्य है।अब प्रदेश के नागरिक को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ते। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से स्वतः ही पेंशन बन रही है। इस दौरान सीएम ने 22 लोगों की पेंशन बनवाकर कार्ड प्रदान किए। वही सीएम ने 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हिसार से खानक और 8 करोड़ की लागत से बनने वाली हिसार से बालसमंद रोड़ के निर्माण की घोषणा की।

218 Views
What do you think?

Leave a Reply