Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

बुधनी बरखेड़ा घाट सेक्शन निर्माण के चलते गड़बड़ाया ट्रेनों का परिचालन, 10 ट्रेनें प्रभावित

2 min read
Text Size:

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में लगातार रेलवे द्वारा अलग-अलग रेल लाइनों पर काम किया जा रहा है ताकि अन्य शहरों के साथ सीधी लाइन जोड़ी जा सके और ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा किया जा सके। लेकिन इन कार्यों की वजह से पश्चिम रेल मंडल सहित अन्य क्षेत्रों की ट्रेनों के फेरे प्रभावित हो रहे हैं। कई ट्रेनें निर्धारित समय पर नहीं चल पा रही है तो कइयों के फेरे पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

ये 10 ट्रेनें हो रही है प्रभावित

अभी हाल ही में जानकारी सामने आई है कि बुधनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में तिसरी लाइन के लिए चल रहे कार्यो के चलते कई ट्रेनों का समय गड़बड़ा गया है। इसकी जानकारी रेलवे द्वारा दी गई है। रेलवे द्वारा बताया गया है कि ट्रेनों के समय बदलने की वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 10 ट्रेनों का समय गड़बड़ा गया है जो करीब 26 अक्टूबर तक ऐसे ही प्रभावित होता रहेगा। बुधनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है।

इसी वजह से 10 ट्रेनें प्रभावित हुई है। इन ट्रेनों में पश्चिम रेल मंडल की इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस, छिंदवाड़ा -इंदौर एक्सप्रेस, हिसार-तिरूपति एक्सप्रेस, अंबेडकर नगर-नागपुर एक्सप्रेस, इंदौर- बिलासपुर तथा जयपुर-हैदराबाद सहित अन्य ट्रेनें शामिल है। इसी तरह पूर्वोत्तर रेलवे में बुढ़वल-सीतापुर खंड में इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है जिसके चलते भागलपुर से गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस भी प्रभावित होगी। इसी तरह उत्तर रेलवे ब्लाक होने से आधा दर्जन यात्री ट्रेन प्रभावित होंगी।

174 Views
What do you think?

Leave a Reply