
अनोखा तीर, खातेगांव। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को बस दुर्घटना के बाद मंगलवार को सुबह 10-11 बजे संदलपुर-खातेगांव के बीच बन रहे राजमार्ग पर संदलपुर बाईपास पर सड़क निर्माण कर रही श्रीजी कंपनी के वाहन ने मोटरसाइकिल सवार संदलपुर के युवक भारत पिता लक्ष्मण गुर्जर एवं सत्यनारायण पिता रघुनाथ गुर्जर को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल से गंभीर अवस्था में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव पहुंचाया गया। जहां भारत मंडलोई ने दम तोड़ दिया। जनपद सदस्य मानूं गुर्जर ने बताया कि भारत गुर्जर बहुत ही मिलनसार युवा था जो हमेशा स्पष्टवादी आमजन के सुख-दुख में हर समय सहभागी रहता था। किस प्रकार दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं उक्त घटना से आक्रोशित परिजनों एवं समाजजनों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस थाने के सामने शव को रखकर अपनी मांग रखी। इस बीच सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। खातेगांव थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजन एवं समाज जनों से चर्चा की। उसके पश्चात शव को सड़क से हटाया गया। ज्ञात हो कि श्रीजी कंपनी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसकी गति काफी धीमी होने के कारण वहीं इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दिन प्रतिदिन दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। आज फिर सड़क दुर्घटना में संदलपुर के एक युवक ने अपने प्राणों की आहुति दी। कुछ माह पहले गुर्जर गांव के एक युवा की भी इसी स्थान पर सड़क हादसे में मौत हुई थी और आज संदलपुर निवासी भारत मंडलोई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार सत्यनारायण गुर्जर भी गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात हरदा रेफर किया गया। इसी मार्ग पर सोमवार को खातेगांव-कन्नौज रोड पर बस दुर्घटना हुई। सड़क पर जगह-जगह हो रहे गड्ढे के कारण घटनाएं दिन प्रतिदिन हो रही हैं।
शव पास्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। किन्तु परिजन एवं समाज के लोग शव को लेकर पुलिस थाने के सामने अपनी मांगों को लेकर बैठे रहे। मांग पूरी होने के पश्चात शव को ले जाया गया। जिसका अंतिम संस्कार मां नर्मदा के तट पर किया गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन एवं श्रीजी कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ परिजनों एवं समाजजनों की बात के दौरान मृतक परिवार को 10 लाख रुपए एवं तुरंत सहायता हेतु 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। 10 लाख रुपए की राशि मृतक की पत्नी के खाते में डाली जाएगी। पुलिस ने मामला पंजीकृत किया है। मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा प्रसाद बुढ़ाना में बताया कि भारत बहुत ही सेवा भावी व्यक्ति था। भारत का एक 13 साल का बेटा आयुष एवं एक 18 वर्ष की बेटी राशिका है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही सामान्य है। परिवार में भारत के जाने के बाद बहुत बड़ा दुख का पहाड़ टूटा है।
Views Today: 2
Total Views: 114

