Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

दो महीने में दूसरी बार लगी बंद पड़े रीगल टॉकीज में आग, षड्यंत्र की शंका

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर का सबसे पुराना टॉकीज जिसे 85 वर्ष के बाद बंद कर दिया गया था उसमें दो महीने के अंदर दूसरी बार आग लगी है। इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित रीगल टॉकीज में दो महीने में दूसरी बार आग लगी है। आग लगने की वजह से टॉकीज की पहली मंजिल पर पड़ी कुर्सियों और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

बताया है कि टॉकीज के पिछले हिस्से में आग लगी जो धीरे-धीरे काफी ज्यादा बढ़ गई। आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। वहीं टॉकीज के पीछे रहने वाले रहवासी भी भागते हुए नजर आए। आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। थोड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पहले बंद पड़े टॉकीज में दिन आग लगी थी। तब भी टॉकीज में पड़ी कुर्सियों, ऐसी और काफी ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया था। वहीं टॉकीज की पहली मंजिल पर स्थित पुराने रेस्टोरेंट के कचरे ने आग पकड़ ली। इसके बाद इस मामले को लेकर षड्यंत्र की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग के सूत्रों का कहना है कि आज लगी नहीं है बल्कि लगाई गई

79 Views
What do you think?

Leave a Reply