राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार की बड़ी तैयारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। दुर्गा पूजा से पहले सभी राशन कार्ड धारकों को विशेष सब्सिडी वाला उपहार दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इसका निर्णय लिया गया है। इस निर्णय की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री मानिक शाहा द्वारा इसकी शुरुआत की जा रही है।

गिफ्ट हैंपर का मिलेगा लाभ

त्रिपुरा के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि गिफ्ट हैंपर में 1 लीटर सरसों के तेल के अलावा 1 किलो दाल, 2 किलो आटा, 1 किलो चीनी, 500 ग्राम रवा दिया जाएगा। सरसों का तेल 113 प्रति लीटर की विशेष कीमत पर बेचा जा रहा है।हालांकि इससे पहले यह निर्णय लिया गया था कि राशन की दुकानों पर सरसों का तेल 128 रुपए प्रति लीटर बेचा जाएगा लेकिन बाद में विभाग द्वारा 15 प्रति लीटर अतिरिक्त सब्सिडी के तौर पर उपलब्ध कराई गई है।

राशन कार्ड धारकों को चार बार सब्सिडी वाला सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष रूप से विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार द्वारा पर सरसों का तेल उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। जिस पर अमल किया गया है। मंत्री द्वारा जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है की सभी राशन ने दुकानों का कायाकल्प किया जाएगा और उन्हें मॉडल राशन दुकानों में बदल दिया जाएगा। पहले चरण में आठ जिले में कुल 2056 दुकानों में से 600 को मॉडल राशन दुकान में तब्दील किए जाने की योजना तैयार की।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!