Skip to content
Friday, 16 October 2026
राष्ट्रीय व्यापार

कर्मियों-श्रमिकों को त्योहार से पहले बड़ा तोहफा, डीए में वृद्धि

2 min read
Text Size:

डीए में वृद्धि की राह देख रहे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। मोदी सरकार द्वारा कर्मचारियों के तिमाही महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके लिए आदेश जारी किए गए है।  मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत अक्टूबर से दिसंबर तक कर्मचारियों को इसी महंगाई भत्ते के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए श्रम और रोजगार में मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत औद्योगिक श्रमिकों के लिए औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक स्थिति में 378.58 से बढ़कर 385.97 तक पहुंच गया है। जिसके परिणाम स्वरुप इसमें 7.39 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके तहत ही औद्योगिक श्रमिकों के परिवर्तनीय महंगाई भत्तों की दरों में संशोधन किया जाएगा। यह दिसंबर तक प्रभावी होगी। इसके उपरांत जनवरी में एक बार फिर से महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाएगा।

इसके तहत जिन श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में संशोधन किया गया है, उनमें रेलवे के गुड्स शेड, पार्सल कार्यालय, अन्य गुड्स-शेड, गो-डाउन, गोदामों और अन्य समान रोजगारों में लोडिंग और अनलोडिंग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए गोदियाँ और बंदरगाह; हवाई अड्डों पर यात्रियों और सामान और कार्गो की ढुलाई करने वाले के वीडीए की दरें संशोधित की गई है।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply