Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

आम भक्तों की तरह नेताओं को करना होंगे बाबा महाकाल के दर्शन, खत्म हुआ VIP कोटा

2 min read
Text Size:

उज्जैन- मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। वहीं आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। जिसके चलते सभी को आगामी चुनाव को देखते हुए इसका पालन करना सबसे ज्यादा जरुरी है। पुलिस प्रशासन भी काफी ज्यादा सक्रीय हो चुकी हैं। वहीं उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी आचार संहिता का पालन शुरू कर दिया गया है।

महाकाल में खत्म VIP कोटा

ऐसे में अब आम जनता की तरह ही नेताओं को भी महाकाल बाबा के दर्शन करना होंगे। क्योंकि आचार संहिता के चलते मंदिर प्रशासन द्वारा राजनीतिक प्रोटोकॉल का कोटा भी बंद कर दिया गया है। जिसके चलते वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है।

आम जनता की तरह ही महाकाल बाबा की पूजा और दर्शन के लिए नेताओं को भी गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन करना होंगे। वह आम लोगो की तरह ही भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे। किसी भी नेता को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा।

इसको लेकर महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी द्वारा बताया गया है कि महाकालेश्वर मंदिर में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था बंद कर दी गई है, जिसके तहत राजनीतिक कोट की भस्म आरती को ऑनलाइन और सामान्य कोटे में शामिल कर दिया गया है। अब चुनाव के बाद ही वीआईपी कोटे को फिर से लागू किया जाएगा तब तक के लिए सभी नेताओं को आम श्रद्धालुओं की तरह ही मंदिर में दर्शन करने होंगे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply