प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एक तरफ अपात्र किसानों से रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इसके लिए किसानों को नोटिस भेजने ती तैयारी है, वही दूसरी तरफ योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए मोदी सरकार ने 3 दस्तावेजों को अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में 15वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को भू सत्यापन और आधार लिंक करवाना अनिवार्य है, वरना आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
नवंबर में आ सकती है अगली किस्त
इसके अलावा भरे गए आवेदन फॉर्म को भी अच्छी तरह से चेक कर लें, ताकी कोई जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर में गलती न हो, अन्यथा आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।संभावना है कि अगली किस्त दिवाली से पहले जारी की जा सकती है। योजना के नियमानुसार, पहली किस्त , दूसरी नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में माना जा रहा है कि नंवबर के पहले सप्ताह में अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है। हालांकि किस्त की फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।वही ताजा स्टेटस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।
इन किसानों से होगी रिकवरी
बिहार में पीएम किसान योजना के अपात्र व अयोग्य लाभार्थियों किसानों से भुगतान की गई राशि की वसूली की जाएगी, इसके लिए कृषि सचिव ने जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र भेजा है और राशि वापस ना कराने पर कृषि समन्वयक के वेतन से कटौती की जाएगी। इसके लिए किसानों को भी नोटिस भेजा जाएगा। बता दे कि भोजपुर जिले में 3,217 अपात्र लाभुकों को चार करोड़ 12 लाख 58 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। साढ़े तीन वर्षों में 45 प्रतिशत राशि की वसूली की गई है।

