Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

नागपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की मौत

1 min read
Text Size:

बलपुर में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों का मार्ग कायम करते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। आइए विस्तार से जानें मामला…

जानें मामला

घटना गौर चौकी अंतर्गत नागपुर हाईवे का है, जब आनंद ढाबा के पास एक पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसके कारण वो उछल कर सड़क पर जा गिरे। जब तक वो खुद को संभाल पाते तब तक दूसरी ओर से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

परिवार में मातम

इधर, सूचना पाते ही परिवार समेत पूरे गांववाले मौकास्थल पर पहुँच गए। जिनमें काफी आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस की शिनाख्त में मृतकों की पहचान दुर्गा नगर भटौली निवासी के रूप में हुई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply