Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

राहुल गांधी का शहडोल दौरा, कमलनाथ ने दोहराए जनता से किए 11 वचन

2 min read
Text Size:

राहुल गांधी शहडोल पहुंच रहे हैं जहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद किसी बड़े नेता का ये पहला विंध्य दौरा है। उनके आने से पहले एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनता से किए अपने वचन दोहराए हैं और जनता से कांग्रेस का साथ देने का आह्वान किया है।

कमलनाथ ने दोहराए अपने वचन

आचार संहिता लग चुकी है और चुनावी समर का शंखनाद हो चुका है। राहुल गांधी आज विंध्य आ रहे हैं जहां प्रदेश के सारे बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसी के साथ एक बार फिर कमलनाथ ने जनता को दिए हुए 11 वचन दोहराए हैं। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “जनता के साथ,11 वचनों की सौगात;

कांग्रेस का साथ देने का आह्लान

एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जातिगत जनगणना पर बात की थी। कांग्रेस कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में जातिगत जनगणना की जाएगी और मध्य प्रदेश के शाजापुर में वो पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। उन्होने कहा था कि एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर कास्ट सेंसस कराया जाएगा। वहीं बात करें विधानसभा प्रत्याशियों की तो अब तक कांग्रेस की कोई सूची जारी नहीं हुई है। संभावना है कि पितृपक्ष समाप्त होने के साथ ही उनकी पहली सूची जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस मध्य प्रदेश में लगातार शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार, घोटालों, अत्याचार, महिला उत्पीड़न, महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों के लेकर हमलावर है और इसे लेकर उसन जन आक्रोश यात्रा भी निकाली। अब जबकि चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पूरी ताकत से जुट गए हैं और इसी क्रम में कमलनाथ ने एक बार फिर जनता के सामने अपने वचनों को दोहराते हुए कांग्रेस का साथ देने का आह्वान किया है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply